Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षक अपने परिवार के साथ 22 नवंबर को देंगे गिरफ्तारी

छत्तरपुर (पलामू) : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा में प्रखंड संसाधन केंद्र छत्‍तरपुर के प्रांगण में प्रखंड के सभी पारा शिक्षकों का बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के द्वारा किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से शत-प्रतिशत हड़ताल पर रहने का संकल्प लिया है, साथ ही छत्‍तरपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी अभियान विद्यालय में ताला बंद का बात बताया है
वहीं एमडीएम भी बाधित है, जिससे प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया के द्वारा सहयोग देने की बात कही है. मौके पर सुनील कुमार यादव ने बताया कि जब तक न्यायिक हिरासत में लिए गए पारा शिक्षकों को रिहा नहीं किया जाता है एवं छत्तीसगढ़ के तर्ज पर स्थायीकरण नहीं किया जाता है तब तक हम सभी पारा शिक्षकों का हड़ताल जारी रहेगा. इस बाबत उन्होंने कहा कि अष्ट मंडल कमेटी के द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार 22 नवंबर को सभी पारा शिक्षक अपने परिवार के साथ स्थानीय थाना छत्‍तरपुर में गिरफ्तारी देंगे.इस आशय की सूचना छत्‍तरपुर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन दिया है. मौके पर राजेश कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार पाठक, शिव शंकर राम, वकिन्द्र राम, रंजय यादव, राज नारायण यादव, अंजनी कुमारी, आराधना कुमारी, इंदु कुमारी, गीता कुमारी, सत्यदेव सिंह समेत कई लोग बैठक में शामिल थे.

UPTET news

Photography