Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों ने की स्थायीकरण की मांग

पेटरवार : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो से पारा शिक्षकों ने स्थायीकरण करने की दिशा में पहल करने की मांग की है। कहा कि विगत 15 वर्षो से पारा शिक्षक सुदूरवर्ती गांव में शिक्षा का दीप जलाने का काम कर रहे हैं।
पारा शिक्षक विपरीत परिस्थितियों में भी कम मानदेय पर काम करने को विवश हैं। बावजूद झारखंड में पारा शिक्षकों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। डॉ. महतो ने कहा कि वह पारा शिक्षकों के स्थायीकरण के पक्ष में हैं। इसके लिए सरकार से बात की जाएगी। मांग करने वालों में चंद्रशेखर राय, छत्रु महतो, विवेक मिश्रा, नंदलाल महतो, मनोज दसौंधी, संजय कुमार शमिल हैं।

UPTET news

Photography