नावाडीह | बीआरसी सुरही स्थित कार्यालय के समक्ष एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष
मोर्चा नावाडीह प्रखंड के तत्वाधान में युक्तिकरण विसंगतियों के विरुद्ध
प्रखंड अध्यक्ष हरि प्रसाद तुरी के नेतृत्व में आयोजित आमरण अनशन स्थगित हो
गई है।
इसे लेकर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के साथ नावाडीह बीडीओ प्रभाष
चंद्र दास, सीओ अंगारनाथ स्वर्णकार, बीईईओ बिनोद प्रसाद मोदी और संघ के
वरीय नेताओं की मौजूदगी में मोबाइल से डीसी बोकारो से वार्ता हुई। इसमें
युक्तिकरण में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के संबंध में बिंदुवार जांच
करवाकर रिक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने तथा पारा शिक्षकों की
काउंसिलिंग स्थगित किए जाने के आश्वासन पर अनशन स्थगित हो गया।