धनबाद |बीसीसीएल, ईसीएल, सीसीएल की ओर से चलाए जा रहे स्कूलों में कार्यरत
शिक्षकों की संस्था कोयला खदान शिक्षक संघ ने प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ 5
सितंबर यानी शिक्षक दिवस पर कोल इंडिया के
कोलकाता स्थित मुख्यालय के
सामने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। संघ की शनिवार को खैदा केंदुआडीह
के ज्ञानोदय विद्यालय में हुई बैठक में शिक्षकों ने इसका एलान किया। बैठक
में शामिल सैकड़ों शिक्षकों ने कहा कि वे 4 सितंबर को कोलकाता के लिए रवाना
होंगे। वे सम्मानजनक वेतन के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा देने की मांग कर रहे
हैं। बैठक में जनार्दन सिंह, अजय कुमार साव, हर्ष नारायण झा, विनोद
सिन्हा, गुप्तेश्वर नाथ सिंह, जीतेंद्र सिंह, कमलदेव साहू आदि मौजूद थे।