Important Posts

Advertisement

बायोमैट्रिक्स का बहिष्कार करेंगे पारा शिक्षक

टंडवा | स्थानीय हाई स्कूल परिसर में शनिवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई की शिक्षकों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सुमन भारती व संचालन साकेत कुमार ने किया।
बैठक में पारा शिक्षकों ने कई प्रस्ताव पारित किए। कहा कि जब तक समान काम समान वेतन नहीं मिलता तब तक बायोमैट्रिक्स सिस्टम का बहिष्कार किया जाएगा। सभी पारा शिक्षकों ने प्रदेश कमेटी के निर्णयानुसार सभी प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने तथा झारखंड सरकार के अड़ियल रवैया से क्षुब्ध पारा शिक्षक शिक्षिकाओं ने जोरदार आंदोलन करने का निर्णय लिया।

UPTET news

Photography