रांची : झारखंड प्रदेश अनौपचारिक जन सह विशेष शिक्षा अनुदेशक संघ की
राज्यस्तरीय बैठक रांची स्थित विधानसभा मैदान में 27 सितंबर को दिन के 11
बजे से होगी. इसमें शिक्षक और अनुदेशकों के अब तक समायोजन नहीं किये जाने
पर चर्चा होगी. साथ ही आंदोलन का निर्णय लिया जायेगा.
इसमें सभी अनुदेशकों
से शामिल होने का आह्वान किया गया है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर झा और
सचिव अनिल कुमार पाठक ने बताया कि बिहार में अनौपचारिक शिक्षक अनुदेशकों
का समायोजन हो चुका है.