Important Posts

Advertisement

कस्तूरबा विद्यालयों में दूर होगी शिक्षकों की कमी

 गोड्डा : जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों से जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर होगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने पहल शुरू कर दी है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अनुबंध पर सभी संबंधित विषयों के अंशकालिक शिक्षक बहाल होंगे।
विभाग ने विभिन्न पदों पर शिक्षक बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त तक अपना आवेदन दे सकते हैं। विभाग की योजना सितंबर माह से शिक्षकों को विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित करना है। 21 अगस्त को ही शिक्षिकाओं का चयन विभिन्न विद्यालयों में होगा। इसके लिए सभी विद्यालयों में जिला स्तर से पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया जाएगा। क्या है मामला : शिक्षा विभाग ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की स्थापना की थी, जो काफी सफल रही। इसके बाद सरकार ने विद्यालय में कक्षा नौ व दस की पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिया था। वर्तमान में कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा 12 तक पढ़ाई होती है। लेकिन इसके लिए विषयवार पर्याप्त शिक्षकों की बहाली अलग से नहीं हुई है। प्रारंभिक विद्यालय में बहाल शिक्षक ही उच्च कक्षा की बालिकाओं को पढ़ा रहे थे जिसमें पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। इसी को देखते हुए विभिन्न कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली की जा रही है। उधर, छात्रों की शिक्षा के अनुपात में प्राथमिक स्तर पर भी शिक्षकों की काफी कमी है। क्या कहते हैं पदाधिकारी : जिला शिक्षा अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाएगा। सभी विद्यालयों में अंशकालिक शिक्षक रखे जाएंगे। मासांत तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस बार अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ छात्रों के पठन पाठन कराने की क्षमता का भी आंकलन किया जाएगा। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए विभाग प्रयासरत है। इसे बाक्स में लगाएं विषयवार रिक्त पड़े पदों की संख्या

विषय - रिक्त पद
- ¨हदी 06
- अंग्रेजी 10

- गणित 08
- संस्कृत 13
- इतिहास 05
- भूगोल 04
- अर्थशास्त्र 06
- सामाजिक विज्ञान 04
- रसायन विज्ञान 05
- विज्ञान (छह से आठ) 07
- जीव विज्ञान 02
- भौतिक विज्ञान 03
- राजनीतिक विज्ञान 01

-शारीरिक शिक्षक 01

UPTET news

Photography