Important Posts

Advertisement

नवनियुक्त शिक्षकों ने अपनों को दिया सम्मान

सरायकेला| दो साल की सेवा देने के बाद जांच के नाम पर बीते दो महीने से सेवा बर्खास्तगी और पुनः वापसी के बीच प्रताड़ना झेल रहे जिले के 53 नवनियुक्त शिक्षकों ने शनिवार को एक सामूहिक बैठक की।
सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय प्रांगण में की गई उक्त बैठक में उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में साथ देने वालों को आमंत्रित करके उनका आभार व्यक्त किया और सम्मानित भी किया। जिसमें उन्होंने अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक चंद्र दत्ता, जिला अध्यक्ष श्रीसिंह बास्के, महासचिव मानिक प्रसाद सिंह, अरुण बर्मन, शैलेश कुमार तिवारी, राजेश मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, अश्विनी मिश्रा, देवेंद्र नाथ साव एवं चंद्रमोहन चौधरी को सम्मानित किया।

UPTET news

Photography