धनबाद | कोयलांचल यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मानव
संसाधन विकास विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने
सभी संवर्ग के शिक्षकों की विभिन्न मांगों को बिंदुवार रखा।
इनमें सातवां
वेतन रिवीजन को लागू करना, प्रोन्नति देना, एमफिल, पीएफडी एडवांस
इंक्रीमेंट, एजीपी, बकाया भुगतान आदि शामिल थे। सचिव ने सभी मांगों को जल्द
पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव डाॅ हिमांशु शेखर
चौधरी, संरक्षक डाॅ केके शर्मा, प्रवक्ता डाॅ जीतेंद्र आर्यन, फूटाज के
संरक्षक डाॅ बबन चौबे आदि शामिल थे।