Important Posts

Advertisement

इलाज के अभाव में हुई पारा शिक्षक की मौत

हरिहरगंज | प्रखंड के ढकचा पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत पारा शिक्षक सर्जुन पाल की बुधवार को मौत हो गई।
वह लम्बे समय से पीलिया तथा किडनी संक्रमण के रोग से ग्रसित था। पारा शिक्षक की मौत पर एकीकृत पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव तथा सचिव विनोद सिंह ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि मृतक का रांची से इलाज चल रहा था, परंतु आर्थिक तंगी के कारण कुछ दिनों से घर पर रहकर इलाज करा रहा था। शिक्षक की मौत पर शोक जताने वालों में अजय कुमार, उपेंद्र कुमार, सुनील पाल, प्रमोद कुमार, संजय मिश्र, रामसागर प्रसाद, जनेश्वर मेहता, राकेश कुमार, संजय शर्मा आदि शामिल थे।

UPTET news

Photography