Important Posts

Advertisement

JOB ALERT: रेलवे में 8619 पदों पर भर्तियों का मौका, जल्द करें आवेदन

आइआइटी कानपुर में ७६ पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी हुई है। इसमें जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट सहित कई पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन १९ जून तक होंगे। हार्डकॉपी २६ जून तक भेजनी होगी। इसमें असिस्टेंट रजिस्ट्रार के चार पद, जूनियर असिस्टेंट के 21 व जूनियर टेक्निशियन के ३7 पद है।अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

बीआरपी/सीआरपी की समस्या पर सचिव से करेंगे बात श्रम मंत्री

देवघर  : झारखंड शिक्षा परियोजना से जुड़े बीआरपी-सीआरपी महासंघ ने 'न्याय मार्च सह न्याय सभा' कार्यक्रम के तहत श्रम मंत्री राज पलिवार के आवास पर सभा की. इसमें बीआरपी-सीआरपी ने मंत्री से अपनी मांगों के समर्थन में सकारात्मक पहल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्यों के अलावा उन्हें शिक्षण-प्रशिक्षण जैसे कार्यों में लगाया जाता है, बावजूद हमारी सुविधा पर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

कलाकारों को एक हजार मासिक भत्ता देगी सरकार

चाईबासा : झारखंड सरकार ने अस्वस्थ, वृद्धावस्था व आर्थिक तंगी झेल रहे कलाकारों व पूर्व कलाकारों को बड़ी राहत दी है. इन कलाकारों को पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (सांस्कृति कार्य निदेशालय) ने हर माह मासिक भत्ता (वृत्तिका) एक हजार रुपये देने की स्वीकृति दी है. इससे कलाकारों में कला के प्रति सम्मान बढ़ेगा.

झारखंड : जमीन के पेच में जा रही है राज्य के स्कूल-कॉलेजों की मान्यता, जानें कैसे

49 हाइस्कूल व 79 इंटर कॉलेजों की मान्यता हुई समाप्त 
रांची : राज्य में मान्यता की शर्त पूरा नहीं करने वाले स्कूल-कॉलेजों की मान्यता समाप्त की जा रही है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अब तक 69 हाइस्कूल व 79 इंटर कॉलेजों की मान्यता समाप्त कर दी है.

जिन्हें सिलेबस की जानकारी नहीं, वे कर रहे कॉपी जांच: महासंघ

रविवार को प्रखंड सभागार चक्रधरपुर में राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ झारखंड प्रदेश पश्चिमी सिंहभूम जिला ईकाई की बैठक जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों की समस्या, उपस्थित सदस्यों का महत्व, शिक्षकों को अपने कर्तव्य निर्वाह करने, जिला इकाई का विस्तारीकरण आदि मुद्दों पर चर्चा हुई।

शिक्षक संघ चुनाव: शिक्षकों की मर्यादाएं हुई तार-तार, गाली-गलौज, देख लेने की धमकी

धनबाद | बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में रविवार को शिक्षक संघ/ टीचर्स एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया। शिक्षक संघ के यह चुनाव भी राजनीतिक चुनाव से कम नहीं रहा। वह सबकुछ देखने को मिला जो किसी दलगत चुनाव में देखने को मिलते हैं।

झारखंड : उत्तरपुस्तिकाओं को 3 घंटे ही मूल्यांकन कर रहे शिक्षक चार मिनट में ही जांच दे रहे एक कॉपी

झारखंड में प्रति वर्ष मैट्रिक व इंटर की उत्तरपुस्तिकाआें के  मूल्यांकन में गड़बड़ी  सामने आती है. स्क्रूटनी के बाद टॉपर्स बदल जाते हैं.  जैक ने मूल्यांकन में गड़बड़ी के आरोप में 250 से अधिक शिक्षकों को ब्लैक लिस्टेड भी किया है. इसके बाद भी  गड़बड़ी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. 

शिक्षकों को भी घंटी आधारित पीजी कक्षा लेने की अनुमति मिले : संघ

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

केयू के घंटी आधारित शिक्षकों का शिक्षक संघ ने समर्थन किया है। संघ ने कहा है कि अगर स्नातकोत्तर विभाग में टॉपर छात्र पीजी की कक्षाएं ले सकते हैं तो फिर घंटी आधारित शिक्षकों को कक्षा लेने से कैसे रोका जा सकता है। इस मामले को लेकर शनिवार को केयू के शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती से

विवि आंतरिक स्रोत से करें शिक्षकों को वेतन व पेंशन भुगतान : अवर सचिव

जमशेदपुर | सरकार के अवर सचिव ने राज्य के पांचों विश्वविद्यालय को अपने आंतरिक स्रोत से शिक्षकों का वेतन व पेंशन भुगतान करने का निर्देश दिया है।

गोड्डा : शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहा स्‍कूल, 500 बच्‍चे के बीच 8 शिक्षक

गोड्डा। झारखंड प्रदेश का गोड्डा जिला स्वास्थ्य विभाग की तरह पर्याप्त मानव संसाधन की कमी का दंश झेल रहा है। कई स्कूलों में बच्चों की पर्याप्त उपस्थिति के अनुरूप शिक्षक की व्यवस्था नहीं है। जिस कारण सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन और पढ़ाई हमेशा प्रभावित होता है।

निलंबन की सूचना मिलते ही बीमार पड़े शिक्षक नेता रामनारायण, अवकाश पर गए

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर निलंबन आदेश जारी होने के तीन दिन बाद भी शिक्षक नेता रामनारायण सिंह को निलंबन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन निलंबन व डुमरिया बीईईओ कार्यालय से अटैच होने की सूचना ने ही उन्हें बीमार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीमार होने की वजह से शिक्षक नेता अवकाश पर चले गए हैं।

ड्यूटी से गायब शिक्षकों का तबादला करें सीआरपी बर्खास्त, बीइइओ से पूछा गया स्पष्टीकरण

कोडरमा बाजार : उपायुक्त भुवनेश प्रताव सिंह, डीडीसी आलोक त्रिवेदी, डीआरडीए निदेशक अनुज कुमार प्रसाद समेत अन्य अधिकारी विभिन्न टीमों में बंट कर गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने

माध्यमिक शिक्षक संघ ने घोषणा पत्र का विरोध किया

हजारीबाग | झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने झारखंड अधिविद्य परिषद से मूल्यांकन करनेवाले शिक्षकों से घोषणा पत्र भरकर मांगे जाने का विरोध किया है। मैट्रिक इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करनेवाले शिक्षकों से घोषणा पत्र भरवाया जा रहा है।

प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगी प्रोन्नति, सूची तैयार

सिमडेगा | जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों की प्रोन्नति हेतु तैयार की गई मास्टर वरीयता सूची को अवलोकित करने को कहा गया है। इस संदर्भ में जिला शिक्षा अधीक्षक उपेंद्र नारायण ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि जिले के प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षकों को विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति देने के निमित औपबंधिक मास्टर वरीयता सूची का प्रकाशन किया जाना है।

टीचर्स के लिए... शिक्षकों के वेतन मद में 5.76 अरब रुपए आवंटित

रांची | राज्य के आठ जिलों के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन मद में पांच अरब 76 करोड़ 88 लाख 23 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं।

13 पदों के लिए होगा बीबीएमकेयू शिक्षक संघ का चुनाव

 जागरण संवाददाता, धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (बीबीएमकूटा) के चुनाव की रणभेरी बज गई है। 12 मई को धनबाद व बोकारो के सभी 10 अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकों का चुनाव होगा। 13 को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा होगी।

'परीक्षा में पास होना है तो लॉज पर आओ', कलयुगी शिक्षक ने छात्रा से की शारीरिक सुख की मांग

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शिक्षा हब के रूप में जाना जाता है, वहीं दूसरी ओर यहां एक शिक्षक द्वारा परीक्षा में पास करने के नाम पर अपनी ही छात्रा से शारिरिक सुख की मांग करनेवाली शर्मनाक घटना घटी है। शिक्षक का नाम संदीप कांबले है। वडगांव स्थित एक प्रसिद्ध महाविद्यालय की यह घटना है।

उर्दू शिक्षकों ने विधायक से मिलकर कहा- नियमित वेतन दिलाएं

प्राथमिक उर्दू शिक्षकों ने गुरुवार को विधायक राज सिन्हा से मिलकर नियमित वेतन भुगतान कराने का अनुरोध किया। नियुक्ति के समय से ही नियमित वेतन नहीं मिलने के कारण उर्दू शिक्षक परेशान है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार व उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में उर्दू शिक्षकों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्या को रखा। उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति योजना इकाई के तहत पद सृजन कर नियुक्ति की गई है।

डेढ़ साल से नहीं मिला सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवानिवृत्ति का लाभ

झारखंड के साहेबगंज जिले में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के लाभ के लिए सालों से शिक्षा विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. ऐसे में रिटायर्ड शिक्षकों को सेवानिवृत्ति का लाभ सालों से नहीं मिल पा रहा है. दरअसल, रिटायर्ड शिक्षकों को सेवानिवृत्ति का लाभ लेने के लिए एक साल तक मशक्कत करनी पड़ती है. बावजूद इसके उन्हें सरकारी योजना के इस लाभ से वंचित रहना पड़ता है.

10वीं और 12वीं उत्तीर्ण युवाओं के लिए इन विभागों में है सरकारी नौकरियों के बेहतरीन अवसर

10th And 12th Pass Govt Jobs सरकारी नौकरी के लिए आज का दौर बहुत ही कठिनाइयों भरा है। जितना आसान शिक्षा ग्रहण करना हैं उतना ही ज्यादा मुश्किल भरा उसके अनुरूप नौकरी पाना है। आज के दौर में प्रतियोगी परीक्षा और उसमें बैठने वालों की भीड़ इतनी बढ़ गई है की सरकारी नौकरी मिलना एक पदक पाने के समान है।

UPTET news

Photography