Important Posts

Advertisement

बड़कागांव : पारा शिक्षकों का अल्प मानदेय समय पर भुगतान नहीं होना दुखद

बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव प्रखंड में कार्यरत 409 पारा शिक्षकों का पीछले जनवरी माह से लेकर वर्तमान माह अप्रैल तक अल्प मानदेय भुगतान नहीं होना दुखद है। मानदेय नहीं मिलने के कारण पारा शिक्षक मानसिक रूप से बीमार हो रहे हैं। उक्त बातें झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ बड़कागांव इकाई के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शमशेर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।

मोहम्मद शमशेर ने कहा कि एक तरफ अल्प मानदेय में भरण पोषण करना कठिन है, वहीं दूसरी ओर प्रतिमाह अल्प मानदेय समय पर भुगतान नहीं होना अति दुखद है। जिससे पारा शिक्षकों की स्थिति चरमरा गई है। काम समय पर और अल्प मानदेय समय पर नहीं मिलना आखिर यह दोहरी नीति का खेल कब तक चलता रहेगा। क्या समय पर मानदेय भुगतान नहीं होना भी हम पारा शिक्षकों के ऊपर एक शोषण नहीं है।
कटकमसांडी : नहीं मिला पारा शिक्षकों को मानदेय, विरोध में किया पुतला दहन

उन्‍होंने कहा कि मानदेय भुगतान को लेकर उपायुक्त सह अध्यक्ष झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग, जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बड़कागांव से अपील किया है। अपील करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शमशेर आलम, प्रखंड सचिव पारस प्रसाद, घनश्याम साहू, गीता देवी, गंगाधर लोहरा, कृष्ण दयाल महतो, रंजीत प्रसाद सिन्हा, बालेश्वर साव, अशोक कुमार सिंह, कर्पूरी ठाकुर, त्रिभुवन महतो, मुनेश राम, रामवृक्ष राम, जय प्रकाश यादव सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे।

UPTET news

Photography