Important Posts

Advertisement

समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग को लेकर राजधानी तक पदयात्रा करेंगे पारा शिक्षक

मनिका : प्रखंड मुख्यालय स्थित बालक मध्य विद्यालय में रविवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष समौधी यादव ने की। बैठक में समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग को लेकर राजधानी तक पारा शिक्षकों के पदयात्रा करने का निर्णय लिया गया।


प्रखंड के विभिन्न गांव के सैंकड़ो पारा शिक्षक 19 अप्रैल को मनिका से रांची के लिए पैदल पद यात्रा पर निकलेंगे। 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास घेरने एवं अन्य विषयों पर चर्चा किया गया। बैठक में वार्षिक सदस्यता शुल्क साथ ही चंदवा में पिछले दिनों हुए वज्रपात से मौत पारा शिक्षक के परिजन को प्रखण्ड कमिटि द्वारा सहायता राशि उपलब्ध कराने की चर्चा की गयी। बैठक में सत्यनारायण ठाकुर, संतोष राम, आशीष पासवान, संजय कुमार ¨सह, कृष्णा राम, रितेश पटेल, चंदन यादव, सविता दास, कृष्णा ¨सह, लक्ष्मी नारायण साहु, अनिता देवी, सव्या तरन्नुम, सोनू राम, कमल किशोर प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे।

UPTET news

Photography