सरायकेला| एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिला के पारा
शिक्षक राज्य स्तरीय शिक्षा मंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में भाग लेने
रांची गए।
जिला अध्यक्ष सोनू सरदार और जिला उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह देव
के नेतृत्व में जिले के पारा शिक्षकों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर उक्त
कार्यक्रम में रांची रवाना हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कठिन परिस्थितियों
में समान कार्य कर रहे पारा शिक्षक अल्प मानदेय के कारण आर्थिक स्थिति से
जूझ रहे हैं। इसी क्रम में सरकार कई दमनकारी नीतियों के तहत विद्यालय विलय
और अन्य सारे कार्य पारा शिक्षकों से ले रही है। परंतु सर्वोच्च न्यायालय
के निर्देशानुसार समान कार्य के लिए समान वेतन देने के प्रति मौन बनी हुई
है।