Important Posts

Advertisement

22 से प्रारंभ होगी वार्षिक परीक्षा

बोलबा : प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बीपीओ निर्मला ¨लडा ने सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को जानकारी दी की 22 मार्च से लेकर 24 मार्च तक वार्षिक परीक्षा का आयोजन
किया जाएगा। वहीं संकुल स्तर पर कॉपी का मूल्यांकन कार्य शिक्षकों क ओर से 26 मार्च से 28 मार्च तक किया जाएगा। परीक्षाफल का कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लेने तथा दो अप्रैल को परीक्षाफल का वितरण छात्रों को करने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रखंड संसाधन केन्द्र को छात्रों के परीक्षाफल से संबंधित आंकड़ा सात अप्रैल तक जमा करने का निर्देश दिया गया। मौके पर अनंत कुमार, दिव्या टोपनो, विल्सन बाड़ा एवं सभी विद्यालय प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

UPTET news

Photography