चंदवा | एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा चंदवा इकाई द्वारा शनिवार को
प्रखंड कार्यालय के पास एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता बेलाल
अहमद ने की।
विद्यालयों को सरकारी विद्यालयों के साथ समायोजन प्रक्रिया
रोकने को लेकर धरना दिया गया। धरना के बाद पांच सूत्री मांगपत्र
मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा गया। मौकेे पर गोविंदा कुमार, विजय
यादव, अनुराधा, सत्यवान कुमार, मनीष कुमार पांडेय, राजकुमार प्रसाद,
गजेंद्र गिरि समेत कई पारा शिक्षक उपस्थित थे।