Important Posts

Advertisement

स्थानांतरण से नाराज शिक्षक ने दी आत्महत्या की धमकी

 मधुपुर : मधुपुर कॉलेज में 15 दिन पूर्व से चला आ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानांतरण से नाराज कॉलेज के संस्कृत विषय के शिक्षक सुनील कुमार मीणा ने आत्महत्या करने की धमकी दी है। इसपर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पशुपति कुमार राय ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग है।
वहीं उन्होंने सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र के माध्यम से घटना की पूरी स्थिति से अवगत कर दिया है।

कुलपति को लिखे पत्र में जिक्र है कि संविदा पर नियुक्त सहायक शिक्षक का स्थानांतरण साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज में तत्काल प्रभाव से कर दिया गया था। महाविद्यालय द्वारा जारी विरमित पत्र को सहायक शिक्षक ने लेने से इंकार कर दिया। बाद में कॉलेज परिसर स्थित आदिवासी छात्रावास के छात्रों के साथ महाविद्यालय में अभद्र व्यवहार करने लगे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। बाद में सहायक शिक्षक ने विश्वविद्यालय व महाविद्यालय प्रशासन को आत्महत्या करने की धमकी दी। वहीं 3 फरवरी को छात्रों के साथ उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।

UPTET news

Photography