Important Posts

Advertisement

सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ संघ ने किया नारेबाजी

बलियापुर सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ शनिवार को बलियापुर हाईस्कूल मैदान में झारखंड शिक्षा मित्र संघ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक आचार्य की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन दिलीप गोप ने किया।
संघ ने कहा कि सरकार विद्यालय बंद कर शिक्षा विकास को अवरुद्ध कर रही है। कहा कि शिक्षामित्र सहयोगी शिक्षक, रसोईया पर आंच आया तो सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। बैठक को केंद्रीय अध्यक्ष ब्रज मोहन पाठक, केंद्रीय सदस्य संजय कुमार महतो, उत्पल चौबे, कार्तिक आचार्य, दिलीप कुमार महतो, सुकरमनि कुमारी, विनोद कुमार, लालू रवानी, सुमित्रा महतो, हाशिम अंसारी, अभिजीत सरकार आदि ने संबोधित किया। मौके पर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष कार्तिक आचार्य, उपाध्यक्ष हाशिम अंसारी व सुदेश्वर सिंह, सचिव दिलीप गोप, संगठन सचिव अरुण महतो व सुनील महतो, मीडिया प्रभारी रामपत शामिल है।

UPTET news

Photography