झुमरीतिलैया : आदर्श मध्य विद्यालय झुमरीतिलैया में रविवार को झारखंड
प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। बैठक में हाल में शिक्षकों का किये गए
स्थानांतरण एवं प्रतिनियोजन की विसंगतियों पर चर्चा की गई। संघ ने इस पर
कड़ा ऐतराज जताया।
बैठक में कहा गया कि प्रधान सचिव के आदेश ज्ञापन संख्या
सीएस-01/आर.02/2017/1519, दिनांक 8.12.2017 के राज्य के किसी भी स्थानांतरण
एवं पदस्थापना वर्ष में केवल एक बार जून-जुलाई माह में करने के आदेश धत्ता
बताते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक कोडरमा द्वारा युक्तिकरण को ढाल बनाकर
शिक्षकों का स्थानांतरण एवं प्रतिनियोजन दिसंबर माह में किया जाना नियम का
खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है। संघ के अध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला, जिला महासचिव
ओमप्रकाश पांडेय के अनुसार निदेशक प्राथमिक शिक्षक स्कूली शिक्षा एवं
साक्षरता विभाग के पत्रांक 67, दिनांक 8 जनवरी 2018 द्वारा स्थानांतरण एवं
प्रतिनियोजन के राज्यस्तरीय नई नियमावली के गठन होने तक किसी भी तरह के
स्थानांतरण व प्रतिनियोजन को स्थगित करने का आदेश जिला को प्राप्त होने के
बाद भी कोडरमा जिला में हाल में किये गए स्थानांतरण को वापस करने में
शिथिलता बरती जा रही है। बैठक में संघ ने जल्द ही शिक्षकों के न्याय के लिए
धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। साथ ही नियमावली के उल्लंघन को लेकर
एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलेगा और न्यायोचित कार्रवाई नहीं होने पर
संगठन न्यायालय के शरण में जाने को बाध्य होगा। बैठक में उपाध्याय
नित्यानंद प्रसाद सिन्हा, प्रभात कुमार सिन्हा, भोला दास, उमेश पासवान,
प्रवीण कुमार ¨सह, विनय कुमार ¨सह, कृष्णकांत ¨सह, संजय कुमार पासवान,
प्रमोद कुमार, किशुन साव, विनोद प्रसाद वर्णवाल, सुरेंद्र कुमार, रविशंकर
प्रसाद, अनिल कुमार, प्रद्युम्न त्रिपाठी, अर¨वद कुमार, विजय राम, शीला
चौधरी, कनकलता वर्णवाल, नीलम कुमारी, सुनैना कुमारी आदि उपस्थित थे।