Important Posts

Advertisement

मानदेय बढ़ाने पर पारा शिक्षकों ने सीएम को दी बधाई

लातेहार : राज्य सरकार द्वारा पारा शिक्षकों के मानदेय में दस फीसद बढ़ोतरी करने पर जिला पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार एवं जिला संरक्षक अभिनय कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं शिक्षा मंत्री नीरा यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
संघ के प्रवक्ता विनोद तिवारी ने कहा कि पारा शिक्षक भाजपा की देन है। लेकिन अभी भी हमारा मानदेय अन्य राज्यों की अपेक्षा बहुत कम है। साथ ही मुख्यमंत्री से मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय समान काम के बदले समान दाम साथ ही अन्य राज्यों छत्तीसगढ़, बिहार की तर्ज पर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय। बधाई देने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद कुमार पांडेय, अनुप कुमार, पवन यादव, बेताल अहमद, अर¨वद कुमार, समोधी यादव, सत्यनाराण ठाकुर, विजय यादव, शेखर यादव, मिथिलेश यादव, अशोक प्रसाद सहित कई शिक्षक थे।

UPTET news

Photography