Important Posts

Advertisement

बोर्ड परीक्षा को देख प्रतिनियोजित शिक्षक यथावत बने रहेंगे

जिला शिक्षा पदाधिकारी मीना राय द्वारा निर्देश दिया गया है कि हाई स्कूल और अपग्रेड हाई स्कूल में प्रतिनियोजित शिक्षक जहां हैं वहीं रहेंगे। फरवरी 2018 में होने वाले मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षा को लेकर शिक्षकों का प्रतिनियोजन यथावत रहेगा।
इसी के साथ उन्होंने प्रधानाध्यापकों से शिक्षकों की कमी के संबंध में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों का रूटीन बनाकर शिक्षण कार्य का मूल्यांकन करें। मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए एक घंटे का अतिरिक्त क्लास कराने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि छात्रों का प्रदर्शन उत्तम हो सके। उन्होंने कहा की प्रतिनियुक्त शिक्षकों का वेतन का भुगतान और उनकी अनुपस्थिति विवरणी के आलोक में पूर्ववत उनके मूल विद्यालय से किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस बात पर चिंता जताई है कि शिक्षक फिर से प्रतिनियोजन को लेकर भाग दौड़ कर रहे हैं। ऐसी लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। 

UPTET news

Photography