Important Posts

Advertisement

सरकार के आदेश के बावजूद नहीं मिला प्रमोशन, आंदोलन करेंगे शिक्षक

कन्यामध्य विद्यालय के सभागार में रविवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें 16 दिसंबर को आयोजित प्रमंडल स्तरीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह ने की।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आदेश के बावजूद पिछले दो वर्षों से शिक्षकों की प्रोन्नति की फाइल विभाग में पड़ी हुई है। जबकि, पलामू और गढ़वा जिले में प्रोन्नति का लाभ एक साल पहले ही शिक्षकों को मिल चुका है। प्रोन्नति से वंचित कॉमर्स, उर्दू और इंटर प्रशिक्षित शिक्षकों को हक दिलाना, अनुकंपा के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को सीपीएफ से जीपीएफ में शामिल कराना तथा गैरशैक्षणिक कार्य से शिक्षकों को मुक्त कराने के लिए संघ लागातार लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन जिला प्रशासन नहीं सुन रहा है।

बैठक में किरानी सिंह, अजय कुमार, उदय तिवारी, नंददेव प्रसाद, सुरेश राम, श्यामलाल उरांव, रिना पुष्पा धान, आलोक तिवारी, सुजित कुमार, बसंती मिंज, नुपूर कुमारी, ब्रजेश कुमार, कृष्णा प्रसाद साह, अमूल्य र| द्विवेदी समेत कई शिक्षक मौजूद थे।

लातेहार में शिक्षक संघ की बैठक में उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं। 

UPTET news

Photography