Important Posts

Advertisement

अल्पसंख्यक शिक्षकों को सातवां वेतनमान दे सरकार

रांची: छोटानागपुर अल्पसंख्यक प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से गैर सरकारी व अल्पसंख्यक शिक्षकों को सातवां वेतनमान देने की मांग की है.
 संघ के महामंत्री रामानुज शर्मा ने कहा कि एक जनवरी 2016 के प्रभाव से राज्यकर्मियों को सातवां वेतनमान दिया जा रहा है. उसके बकाया का भी भुगतान राज्यकर्मियों को हो चुका है, लेकिन 847  प्रारंभिक अल्पसंख्यक विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी आज भी सातवें वेतनमान के लाभ से वंचित हैं.

उन्होंने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि संकल्प 237/1.4.1993 के माध्यम से कहा गया है कि राजकीयकृत विद्यालय के शिक्षकों को जो सुविधाएं मिलेंगी, वहीं सुविधाएं अल्पसंख्यक विद्यालय के शिक्षकों को भी मिलेंगी.

उक्त संकल्प के अनुसार, अल्पसंख्यक शिक्षकों को छठा वेतनमान दिया जा चुका है, लेकिन सातवें वेतनमान के लाभ से उन्हें अब तक वंचित रखा गया है. श्री शर्मा ने शिक्षा सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह से सातवां वेतनमान लागू करने की दिशा में अविलंब कदम उठाने का आग्रह किया है.

UPTET news

Photography