Important Posts

Advertisement

सरकार के नीतियों के खिलाफ गोलबंद होंगे पारा शिक्षक

दुमका : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ कि जिला कमेटी की बैठक जिला सचिव संतोष कुमार पंडित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार के उदासीन रवैये को लेकर आक्रोश जताया गया और कहा गया कि सभी पारा शिक्षक अब सरकार के खिलाफ गोलबंद हो रहे हैं।
सरकार के उदासीन रवैया को लेकर दुमका जिला के सभी विधानसभा में सम्मेलन करने का प्रस्ताव लिया गया। इसमें अनुबंध कर्मी भी भाग लेंगे। सभी अनुबंध कर्मी एवं पारा शिक्षकों के पदाधिकारियों ने ध्वनि मत से यह पारित किया कि एक मांग समान काम दाम सर्वोच्च न्यायलय के आदेश को सरकार लागू करे। बैठक में मो. अली, गौर गोपाल यादव, मो. मनोवर अंसारी, शिवरूप हांसदा, राजेंद्र मांझी, चक्रधर मांझी, राजीव पंजियारा, मनीष कुमार, चंदन कुमार, सुखदेव ठाकुर, खलील अंसारी, बबूल पांडेय, दुर्गाचरण पाल, रामप्रसाद यादव, रोबिन मंडल, उमेश हेंब्रम मौजूद थे।

UPTET news

Photography