Important Posts

Advertisement

गैर सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षकों के वेतन के लिए सरकार ने दिये 2 अरब 24 करोड़

Ranchi: राज्य के गैर सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षको-कर्मियों और प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों को झारखंड सरकार ने बड़ी राहत दी है.

गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, जिनमें अल्पसंख्यक स्कूल भी शामिल हैं, उनके शिक्षकों और कर्मियों के वेतन मद में सरकार ने कुल 2 अरब 24 करोड़ 48 लाख 56 हजार रुपए के सहायता अनुदान की मंजूरी दी है.


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अनुदान की मंजूरी पर अपनी मुहर लगा दी है. यह सहायता अनुदान वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए है. इसी तरह स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रारंभिक विद्यालयों में इंटर प्रशिक्षित वेतनमान में उर्दू शिक्षक के स्वीकृत 4401 पदों को एक्सटेंशन देने का फैसला किया गया है.

इन शिक्षकों के वेतन मद में 55 करोड़, 80 लाख 90 हजार रुपए की राशि को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. राज्य में वर्तमान में उर्दू शिक्षकों के 4401 पदों के विरुद्ध 689 शिक्षक कार्यरत हैं.

UPTET news

Photography