Important Posts

Advertisement

मानदेय नहीं मिलने पर पारा शिक्षकों ने जताई नाराजगी

घाटो: स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय 12 नंबर चौक में शनिवार को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता संकुल अध्यक्ष संजय रविदास व संचालन संकुल सचिव अब्दुल वाहिद ने किया। बैठक में विगत तीन माह से मानदेय नही मिलने के कारण सरकार के कार्य प्रणाली पर गहरी नाराजगी जाहिर किया गया। बैठक में पारा शिक्षकों को राज्य सरकार द्वारा स्थानीकरण नही किए जाने को लेकर भी ¨चता जाहिर किया गया। बैठक में कहा गया कि झारखंड राज्य के पड़ोसी राज्य की तरह ही सुविधा दिया जाए,तो पारा शिक्षकों की कई समस्याओं का हल स्वत:हो जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रभुनाथ राम, नगमा खातुन, फिलमोल तिर्की, ज्योति देवी, मो. हफीज, उषारानी कुजूर, राकेश कुमार, आफताब आलम, महताफ आलम सहित दर्जनों पारा शिक्षक उपस्थित थे।

UPTET news

Photography