Important Posts

Advertisement

सरकार के खिलाफ अहसयोग आंदोलन करेंगे पारा शिक्षक

मेदिनीनगर | पाराशिक्षकों की बैठक रविवार को हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं देगी तब तक सरकार के खिलाफ पारा शिक्षक अहसयोग आंदोलन करेंगे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी सहित पलामू, गढ़वा तथा लातेहार जिला के अध्यक्ष मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने की। संचालन अर्जुन मिश्रा ने किया। बैठक में ऋषिकांत तिवारी, अतुल सिंह, सूर्यदेव तिवारी, अनूज विनोद राम, दिलीप, श्रीकांत, अजय, सत्यनाराण राम आदि माैजूद थे। 

UPTET news

Photography