Important Posts

Advertisement

डीईओ से मांगा हाईस्कूलों में शिक्षकों का ब्योरा

पटना|शिक्षा विभागने डीईओ से उच्च और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की स्थिति का ब्योरा मांगा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजीव प्रसाद सिंह रंजन ने मंगलवार को पत्र भेजकर 11 अगस्त को बैठक में शिक्षकों की स्थिति की रिपोर्ट लेकर आने का निर्देश दिया है।
निर्देश पत्र के साथ शिक्षकों की अलग-अलग कोटि के लिए फॉर्मेंट भी भेजा गया है। कक्षा 9 और 10 के साथ कक्षा 11 12 से संबंधित कार्यरत शिक्षकों की संख्या प्रमंडलीय संवर्ग के शिक्षक, जिला परिषद या नगर निकाय के तहत नियोजित शिक्षकों की संख्या अलग-अलग मांगी गई है। 

UPTET news

Photography