Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षक महासंघ का पुनर्गठन

हरिहरगंज : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की हरिहरगंज प्रखंड इकाई का पुनर्गठन सोमवार को किया गया। अररुआ खुर्द स्थित बीआरसी परिसर में संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह व पर्यवेक्षक सत्यदेव ¨सह की देखरेख में चुनाव किया गया।

सर्वसम्मति से उपेंद्र कुमार को अध्यक्ष, विनोद कुमार ¨सह को सचिव व ओमप्रकाश मेहता को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया। चुनाव के बाद नई कमेटी के पदाधिकारियों ने पारा शिक्षक संघ के विकास और अपने कर्तव्य की शपथ ली। पारा शिक्षकों से जिलाध्यक्ष मनोज ¨सह ने कहा कि संघ को मजबूत बनाना हम सभी का दायित्व है। बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, संजय कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार, रामाश्रय कुमार, संजू ¨सह, सिद्धेश्वर प्रसाद ¨सह, प्रेम कुमार गुप्ता, अर¨वद प्रसाद, कुलदीप चौधरी, जितेंद्र कुशवाहा, राकेश कुमार गुप्ता, संतोष यादव, अशोक यादव, दिनेश मेहता व सुनील पाल सहित प्रखंड के कई पारा शिक्षक मौजूद थे।

UPTET news

Photography