Important Posts

Advertisement

प्राथमिक शिक्षकों का स्थानांतरण-पदस्थापन

रांची : जिले के 60 प्राथमिक शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया। पिछले दिनों जिला स्थापना समिति की बैठक में लिए लिए गए निर्णय के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक शिवेंद्र कुमार ने बुधवार को स्थानांतरण पदस्थापना संबंधित सूची जारी कर दी है। इनमें 30 शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्थानांतरण बीमारी व पारिवारिक कारणों से की गई है।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि पारस्परिक स्थानांतरण, उग्रवाद आदि कारणों से स्थानांतरण, गंभीर बीमारी व दुर्घटना आदि कारणों से स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। इन्हें 30 दिनों के भीतर स्थानांतरित विद्यालयों में योगदान का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा 21 शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वीकृत इकाई अंतर्गत पदस्थापन किया गया है। इंटर प्रशिक्षित वेतनमान में अतिरिक्त इकाई पर कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के संबंध में वर्तमान वर्ष के छात्र शिक्षक अनुपात के आधार पर स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। इन शिक्षकों को 15 दिनों में योगदान सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। नौ शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंतर जिला स्थानांतरित किया गया है। इन शिक्षकों को 30 दिनों में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। स्थानांतरित विद्यालयों में योगदान नहीं किए जाने की स्थिति में स्थानांतरण आदेश रद माना जाएगा।


UPTET news

Photography