Important Posts

Advertisement

शिक्षकोंं ने सातवें वेतन पुनरीक्षण निर्धारण नहीं किए जाने पर जताया रोष

कोडरमा | झारखंडप्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई कोडरमा की एक बैठक रविवार को शिक्षक भवन कोडरमा में हुई। बैठक में जिले में अब तक सभी शिक्षकों का सातवें वेतन पुनरीक्षण निर्धारण नहीं किए जाने पर रोष जताया गया। बैठक में आशंका जताई गई कि जिले में वेतन निर्धारण में मनमानी की जाएगी।
संघ ने इसके लिए जांच कमेटी बनाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला ने कहा कि सात माह गुजर गए, लेकिन अभी तक शिक्षकों को सातवां वेतन निर्धारण का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि जिले में कुछ शिक्षकों का वेतन पिछले चार-पांच से रोका गया है। उन्होंने इन शिक्षको का वेतन शीघ्र देने की मांग की है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद सिन्हा, जिला महासचिव ओमप्रकाश पांडेय, प्रद्युम्न त्रिपाठी, विनय कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिन्हा, भोला दास आदि मौजूद थे। 

UPTET news

Photography