शिक्षकोंअन्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहे मॉडल स्कूलों के लिए अच्छी खबर
है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम के 6 समेत राज्य
भर के 89 मॉडल स्कूलों के लिए प्राचार्य, उप प्राचार्य, शिक्षक, लिपिक और
आदेशपाल के कुल 1691 पद स्वीकृत कर दिए हैं।
हर स्कूल में 19 कर्मचारी बहाल किए जाएंगे। केंद्र प्रायोजित योजना के तहत संचालित इन मॉडल स्कूलों को योजना में स्थानांतरित कर दिया गया है। इन स्कूलों के संचालन की पूरी जिम्मेवारी झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद को सौंप दी गई है। नियुक्ति की जिम्मेवारी भी परियोजना की ही होगी। हर स्कूल में 19 पदों पर बहाल कर्मियों के वेतन मद में हर महीने 7 लाख रुपए खर्च होंगे। हिंदी,अंग्रेजी, गणित, रसायन शास्त्र, भौतिकी, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, वाणिज्य, संस्कृत के शिक्षक की बहाली हेागी।