Important Posts

Advertisement

शिक्षक संघ की बैठक में प्रोन्नति पर चर्चा

दुमका : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सुनीराम बेसरा की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षक संघ भवन में हुई। इसमें शिक्षकों की प्रोन्नति हेतु बनाई गई वरीयता सूची की विसंगतियों पर चर्चा की गई। शिक्षक हित के कई मुद्दे भी बैठक में उठाए गए।

बैठक में ग्रेड चार में प्रोन्नति वर्तमान में वर्ष 2015 के आधार पर प्रकाशित है। जबकि 1993 की नियमावली के आधार पर वर्षवार होना चाहिए। ग्रेड सात में प्रोन्नति के लिए भी प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई। प्रोन्नति से संबंधित मामलों तथा अन्य समस्याओं पर शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलेगा। उन्होंने समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके समाधान की मांग की जाएगी।

बैठक में कांग्रेस मोहली, अजीत, अर¨वद मरीक, प्रेम साह, सुरेश मंडल, कविता कुमारी, रामदुलारी देवी, सुरेंद्र मंडल, सुशील मरांडी मौजूद थे।

UPTET news

Photography