चास : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चास में अब विज्ञान की
कक्षा नियमित होगी। उपायुक्त की पहल पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई
है। विद्यालय में विज्ञान की शिक्षक नहीं रहने पर छात्राओं की पढ़ाई हो
रहा प्रभावित खबर को दैनिक जागरण के 26 जून के अंक में प्रमुखता से छापा
था।
इसे संज्ञान में लेकर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक महीप कुमार ¨सह को विज्ञान के शिक्षक की प्रतिनियुक्ति करने का आदेश दिया। उपायुक्त के आदेश पर डीईओ ने विद्यालय में रोजाना पढ़ाने के लिए शिक्षक की प्रतिनियुक्ति कर दी है। स्कूल की छात्राओं ने भी डीसी से मिलकर अपनी समस्या सुनाई। जिला प्रेरक मैत्री गांगुली भी कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंचकर छात्राओं की समस्याओं को सुना व हरसंभव समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
स्कूली छात्राओं ने विद्यालय में विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं रहने पर स्कूल जाने से मना कर दिया था। छात्राओं का कहना था कि विद्यालय में विज्ञान की शिक्षक नहीं रहने से पढ़ाई नहीं हो पाती है।
---------------
वर्जन:
उपायुक्त के आदेश पर विज्ञान के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। छात्राओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले, इसका पूरा खयाल रखा जाएगा। छात्राओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
महीप कुमार ¨सह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बोकारो
By
Jagran