Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षक संघ दो फाड़

गिद्दी (रामगढ़) : डाड़ी प्रखंड पारा शिक्षक संघ की बैठक हेसालौंग शिव मंदिर प्रागंण में हुई। इसमें प्रखंड इकाई के समांतर संगठन बनाने पर चर्चा की गई। अंत में डाड़ी प्रखंड सातों सीआरसी के शिक्षकों की उपस्थिति में प्रखंड में संचालित संघ के समांतर संगठन का गठन किया गया।
इसमें डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष मो. मुबारक हुसैन, सचिव महानंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष दिवाकर यादव है। बैठक की अध्यक्षता कृष्णा गोप व संचालन महानंद प्रसाद ने किया। जबकि अनिल शर्मा, तारकेश्वर ठाकुर, राजीव रंजन, सहदेव प्रसाद, शशिकांत, नागेंद्र ¨सह, रंजीत महतो, मनोज कुमार साव, गीता देवी, प्रभुदयाल ¨सह, ¨सधु भारती, सुचिता देवी, रामा प्रसाद, उज्जवल भेंगरा, सुचिता खलखो, बॉबी कुमारी, रेणु कुमारी, निर्मला कुमारी, पूनम कुमारी, गीता कुमारी, रिता कुमारी, गीता महतो आदि उपस्थित थे।

UPTET news

Photography