Important Posts

Advertisement

खराब रिजल्ट के लिए शिक्षकों को जिम्मेवार ठहराना गलत

भास्करन्यूज | कोडरमा झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन शनिवार को हाई स्कूल में संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संघ के महासचिव रवींद्र प्रसाद सिंह मौजूद थे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, संघ के संयुक्त महासचिव यशवंत विजय, सेवानिवृत शिक्षक सुखदेव प्रसाद सिंह, रामगढ़ के जिला सचिव पन्नालाल राम, हजारीबाग के जिला सचिव रवींद्र चौधरी, धनबाद के जिला सचिव किशोर प्रसाद सिंह मौजूद थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संघ हमेशा आंदोलनरत रही है। महासचिव ने कहा कि छात्रों के खराब रिजल्ट के लिए बराबर शिक्षकों की जिम्मेवार ठहराया जाना गलत है। सम्मेलन में कोडरमा जिला अनुमंडल इकाई का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, उपाध्यक्ष वासुदेव राम, संतोष सिंह, सुरेश प्रसाद कुशवाहा बनाए गए। जिला परीक्षा समिति अध्यक्ष कल्याणी सरकार, सचिव पंकज कुमार मालाकार, संयुक्त सचिव अभय कुमार दास, अवधेश प्रसाद यादव, महबूब आलम, संगठन सचिव नूतन सिन्हा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश, राज्य कार्यकारिणी सदस्य स्वर्णलता बनाए गए। जबकि अनुमंडल स्तरीय समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोप, उपाध्यक्ष राणा पवन, अरूण कुमार पाल, सचिव मुनर पाल, संयुक्त सचिव न्यूटन कुमार, निशाभूषण, कोषाध्यक्ष कपिलदेव प्रजापति, राज्य स्तरीय कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार, प्रमोद कुमार बनाए गए। मौके पर प्रभा कुमारी, प्रियंका, बनानी सरकार, रेखा सिन्हा, संतोष कुमार यादव, कृष्णदेव, अवनीश कुमार, मो. शब्बीर अली, मुनीश चंद्र सिंह, नवलकिशोर सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे। 

UPTET news

Photography