Important Posts

Advertisement

जीरो ड्रॉपआउट के लिए शिक्षक की अनोखी पहल

बोकारो: सरकारी स्तर पर विद्यालयों में जीरो ड्रॉपआउट का प्रयास किया जा रहा है। राजकीयकृत उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा के शिक्षक मनोज झा ने इसके लिए अनोखी पहल शुरू की है। वे झुग्गी-झोपड़ी में जाते हैं और स्कूल नहीं जानेवाले बच्चों की जानकारी जुटाते हैं।
इसके बाद इनके अभिभावकों से मिलकर उन्हें स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस कड़ी में रविवार को सर्कस मैदान स्थित झोपड़पट्टी में शैक्षणिक उत्सव का आयोजन किया गया।

मनोज झा ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। इसलिए बच्चेम को बेहतर शिक्षा प्रदान करना चाहिए। अभिभावकों को भी इस दिशा में कदम आगे बढ़ाना चाहिए। बच्चों का दाखिला विद्यालय में कराना व उन्हें नियमित विद्यालय भेजने की अभिभावकों से अपील की। शिक्षा के माध्यम से ही बच्चे सबल बन सकेंगे और राष्ट्र की तरक्की में योगदान करेंगे। स्काउट मास्टर आशीष पाल ने ड्रॉपआउट बच्चों की समस्याओं को सुना एवं उन्हें स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार के शिक्षक बीके झा ने बच्चों को स्वस्थ रहने से संबंधित टिप्स दिया। सभी बच्चों में लेखन सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर शिक्षक कमलेश अग्रवाल, मेहरुन निशा व अभिभावक उपस्थित थे।

UPTET news

Photography