चक्रधरपुर| प्रखंडसंसाधन केंद्र चक्रधरपुर में पाठ्यक्रम अनुकूलन विषयक
प्रशिक्षण पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। समावेशी शिक्षक अनिल
कुमार प्रजापति तक्नीशियन सुशीला बिरूवा ने प्रशिक्षु शिक्षकों को समावेशी
शिक्षा की परिभाषा से अवगत कराया।
प्रशिक्षुओं को समावेशी शिक्षा की आवश्यकता, बच्चों की दिव्यांगता के प्रकार, विद्यालय में इन बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था, शिक्षा देने के तरीके आदि बिंदुओं की जानकारी दी गई। पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण 22 फरवरी तक चलेगा। भुवनेश्वर, प्रभा आइंद, संध्या, चामूराम मुंडा, नागेंद्र प्रसाद महतो आदि प्रशिक्षण ले रहे हैं।