Important Posts

Advertisement

ग्रेड तीन के शिक्षकों को प्रोन्नति देने की मांग

हजारीबाग : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सेवानिवृत्त, मृत एवं कार्यरत ग्रेड तीन के शिक्षकों को प्रोन्नति देने की मांग की है। इस बाबत उपायुक्त को एक आवेदन दिया गया है।

आवेदन में बताया गया है कि ग्रेड वन, टू एवं फोर में शिक्षकों को प्रोन्नति दी गई लेकिन सात साल से ग्रेड थ्री में प्रोन्नत शिक्षकों को आज तक प्रोन्नति नहीं दी गई। प्रोन्नति नियमावली के अनुसार यह गैरकानूनी है। संघ के जिलाध्यक्ष मो. अतिकुज्जमा ने उपायुक्त से पूरे मामले में त्वरित संज्ञान लेने की मांग की है। बताया कि ऐसे कई शिक्षकों का निधन हो चुका है और कई सेवानिवृत्त हो गए हैं। वहीं कई कर्मचारी काम भी कर रहे हैं। इन्हें ससमय प्रोन्नति मिल जाने से कई तरह की सहायता एवं लाभ प्राप्त होगा।

UPTET news

Photography