Important Posts

Advertisement

शिक्षा विभाग का लगभग एक अरब का होगा बजट

झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से बजट को लेकर कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। विभाग के इस वित्तीय वर्ष का बजट एक अरब होने का अनुमान है।

यह पिछले वर्ष से करीब 40 करोड़ ज्यादा होगा। परियोजना पदाधिकारियों की मानें तो फरवरी के अंत तक बजट बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद मंजूरी के लिए इसे राज्य को भेजा जाएगा। परियोजना कार्यालय द्वारा इस बार अपने बजट में मुख्य फोकस स्कूलों के आधारभूम संरचना को बेहतर बनाने के साथ ही शिक्षकों को प्रशिक्षित करने और छात्रों के लिए गैर शैक्षणिक कार्यों के आयोजन पर किया जा रहा है।
इस बिंदुओं पर रहेगा फोकस
- सभी स्कूलों में छात्र व छात्रा के लिए अलग अलग शौचालय बनवाना।
- स्वच्छ भारत अभियान को क्रियान्वित करने के लिए छात्रों को जागरूक करना।
- शिक्षकों को प्रशिक्षित करना।
- सभी स्कूलों का विद्युतीकरण। 

UPTET news

Photography