Important Posts

Advertisement

शिक्षकों का एक और संगठन तैयार

गिरिडीह : शिक्षकों की समस्याओं का समाधान और कल्याण के लिए राज्यस्तर पर एक और संघ का गठन किया गया। इस संगठन का नाम झारखंड प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक संघ (झाप्रप्राशिसं) होगा। इस मौके पर गरीबों के बीच कंबल बांटा गया।

शनिवार को सामुदायिक भवन पचंबा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी विजय आशीश कुजूर, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद सीमा देवी, सहायक अभियंता विनय कुमार ¨सह, संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, महासचिव मंगलेश्वर उरांव, उपाध्यक्ष उषा लकड़ा, तापस खवारे, राजेश मिश्रा, मंजर हसन सहित अन्य अतिथियों ने कंबल सौंपा। मौके पर डीएसपी कुजूर ने संघ के इस कार्य की सराहना की। कहा कि संघ के इस कल्याणकारी कार्य से दूसरे संगठनों को प्रेरणा लेनी चाहिए। संघ हमेशा शिक्षा और शिक्षक हित में काम करे। प्रदेश अध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि संघ शिक्षकों की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्षरत रहेगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मदन कुमार रत्न ने की। मौके पर राजेश कुमार, ललन प्रसाद, प्रमोद पांडेय, अशोक पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, तनु प्रिया, सुनीता गुप्ता, अंजू ¨सह, लखन रविदास, सुषमा रश्मि, शीला ग्रेवियल, मनोज कुमार लाल, संगीता मिश्रा, उषा देवी आदि उपस्थित थे। 

UPTET news

Photography