Important Posts

Advertisement

सरकारी हाई स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू करने की कवायद शुरू, मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

चाईबासा/जमशेदपुर| सरकारी उच्च विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सरकार द्वारा मेसर्स रिको इंडिया लिमिटेड नामक कंपनी से एमयू किया है।
वहीं अब इसे मूर्त रूप देने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी आरकेपी सिंह ने सोमवार को राजस्थान विद्या मंदिर में प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। इसमें जहां इस योजना की जानकारी दी गई वहीं प्रधानाध्यापकों को बताया गया कि इस कंपनी का सरकार के साथ पांच साल का एमयू हुआ है। कंपनी द्वारा कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति की जायेगी। प्रत्येक स्कूल को दस-दस कंप्यूटर मिलेंगे। उन्होंने कहा कई स्कूलों में कंपनी द्वारा कंप्यूटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एक माह में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

UPTET news

Photography