Important Posts

Advertisement

पश्चिमी सिंहभूम के 28 हाईस्कूलों में शुरू होगी कंप्यूटर की पढ़ाई

चाईबासा संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के सरकारी हाईस्कूलों में 9वीं से 12वीं तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अब कम्प्यूटर की भी शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा 28 स्कूलों को चयनित किया गया है। इन स्कूलों में कक्षाएं चलाकर विद्यार्थियों को कम्प्यूटर की जानकारी दी जाएगी।
चयनित स्कूलों में उत्क्रमित हाईस्कूल, हाईस्कूल, प्लस 2 विद्यालय तथा प्रोजेक्ट विद्यालय शामिल हैं।

कुछ विद्यालयों में शुरू हो गई है पढ़ाई : शिक्षा विभाग द्वारा इसके लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। स्कूलों में पहले वायरिंग करवाकर वहां कम्प्यूटर उपलब्ध कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग की मानें तो चयनित कुछ विद्यालयों में इसकी कक्षाएं शुरू हो गई हैं। वैसे स्कूल, जो कम्प्यूटर संचालन के संसाधन से युक्त हैं, वहां नियुक्त शिक्षक अपने छात्रों को कम्प्यूटर की जानकारी दे रहे हैं और छात्र कम्प्यूटर चलाना भी सीख रहे हैं। बड़ी बात यह है कि विभाग द्वारा अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का चयन किया गया है, इसके पीछे का तर्क यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर आधारित शिक्षा का ज्ञान देना। कम्प्यूटर की यह शिक्षा घंटी आधारित होगी। हर कक्षा के लिए अलग-अलग घंटी निर्धारत होगी। शिक्षा विभाग के अनुसार, इन्स्ट्रक्टर सभी छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर की शिक्षा देंगे। ये इन्स्ट्रक्टर रिको कम्प्नी इंडिया लिमिटेड के कर्मचारी होंगे। सरकार ने इस कम्पनी के साथ स्कूलों के लिए एकरारनामा किया है।

बच्चों के लिए कम्प्युटर शिक्षा जरूरी : जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज पूरा देश डिजिटलाइजेशन के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में हर किसी को कम्प्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। इस ज्ञान में हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे पीछे कैसे रहेंगे। उन्हें भी इसकी जानकारी देने के लिए शुरुआत की जा रही है। सबकुछ ठीक रहा तो 28 फरवरी से सभी स्कूलों में कम्प्यूटर की शिक्षा शुरू कर दी जाएगी।

इन स्कूलों में शुरू होगी कम्प्यूटर शिक्षा : हाईस्कूल आन्नदपुर, हाईस्कूल कराईकेला, हाईस्कूल रोलाडीह, मारवाड़ी प्लस 2 चक्रधरपुर, महात्मा गांधी हाईस्कूल चक्रधरपुर, बंगाली गर्ल्स हाईस्कूल चक्रधरपुर, प्लस 2 हाईस्कूल गोईलकेरा, प्रोजेक्ट हाईस्कूल झींलरूवा गोईलकेरा, उत्क्रमित हाईस्कूल दलकी गोईलकेरा, राजकीय रस्सेल हाईस्कूल जगन्नाथपुर, राज्य संपोषित हाईस्कूल जैंतगढ़, उत्क्रमित हाईस्कूल निश्चिंतपुर जगन्नाथपुर , प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइ्रस्कूल झींकपानी, केवी हाईस्कूल बरकेला खूंटपानी, प्लस 2 हाईस्कूल पुरनिया खूंटपानी, प्लस 2 हाईस्कूल मझगांव, प्रोजेक्ट हाईस्कूल घोड़ाबांधा मझगांव, प्लस 2 ईश्वर पाठक हाईस्कूल मनोहरपुर, प्लस 2 हाईस्कूल बड़ाजामदा, उत्क्रमित हाईस्कूल सेलदाउरी नोवामुंडी, प्रोजेक्ट हाईस्कूल किरीबुरू, पीएबीएम हाईस्कूल नोवामुंडी, हाईस्कूल गुवा, उत्क्रमित हाईस्कूल जेटेया, स्कॉट बालिका उच्च विद्यालय चाईबासा, प्लस2 जिला स्कूल, गर्ल्स हाईस्कूल चाईबासा और एमएल रूंगटा प्लस 2 हाईस्कूल चाईबासा।

UPTET news

Photography