Important Posts

Advertisement

13 वर्ष में मैट्रिक करने वाले बने शिक्षक : संघ

धनबाद/ मुख्य संवाददाता झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धनबाद में प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।
अध्यक्ष नीलकंठ मंडल की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व डीएसई ने अनियमितता बरती है। धनबाद में अब तक 150 शिक्षक फर्जी टेट व अन्य जांच में पकड़े गए हैं। शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच अभी बाकी है।

बताते चलें कि अब तक 148 शिक्षकों को चिह्नित किया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शिक्षक नियुक्ति में 37 क्रम संख्या सोनी कुमारी, पिता विनोद कुमार जिनकी जन्मतिथि 23 अगस्त 1994 है। उनकी नियुक्ति कैसे हो गई। नर्सरी टीचर ट्रेनिंग पर नियुक्त अजय राणा, इंटर में 40 प्रतिशत से कम अंक वाले सुरेश मुंडा, प्रेमलाल हेम्ब्रम की नियुक्ति हुई। संघ अध्यक्ष नीलकंड मंडल ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। प्रतिलिपि डीसी धनबाद को भी दी गई है। दूसरी ओर जानकारों का कहना है कि इनमें से अधिकतर के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। विभाग ने बर्खास्त कर एफआईआर करने का आदेश दे दिया है।

UPTET news

Photography