Important Posts

Advertisement

जेटेट पास पारा शिक्षक 20 को घेरेंगे विधानसभा

रांची | झारखंडपात्रता परीक्षा (जेटेट) परीक्षा पास पारा शिक्षकों की बैठक रविवार को दादा-दादी पार्क में हुई। अभ्यर्थियों ने कहा कि राज्य में 30000 प्राथमिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं।
इसके बाद भी 4200 जेटेट पास पारा शिक्षक नियुक्ति से वंचित हैं। लंबे समय से आंदोलन के बाद भी हमारी मांग पर सरकार का ध्यान नहीं है। संघ ने कहा कि सीधी नियुक्ति की मांग को लेकर 20 जनवरी को विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया गया।

UPTET news

Photography