Important Posts

Advertisement

सरकार ने लिया फैसला, इन 1103 शिक्षकों को जल्द मिलेगा प्रमोशन

धनबाद। आज जिला शिक्षा स्थापना समिति के द्वारा ग्रेड 4 एवं ग्रेड 7 में शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए तैयार वरीयता सूचि का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही धनबाद के 1103 शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। वरीयता सूचि में कुल 1103 शिक्षक/शिक्षिकाओं का नाम सम्मिलित है।

जिसमे से विज्ञानं, कला एवं भाषा में कुल 420 शिक्षक/शिक्षिकाओं को ग्रेड 04 में प्रोन्नति दी जायेगी। स्थापना समिति ने जिस सूची को मंजूरी दी है उसमें ग्रेड 04 (स्नातक प्रशिक्षित) विज्ञानं में 159,कला में 143 ,भाषा में 114 एवं उर्दू में 04 शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्रोन्नति दी जानी है। अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस निर्णय पर उपायुक्त महोदय, जिला शिक्षा अधीक्षक धनबाद एवं स्थापना समिति के अन्य पदाधिकारियो के प्रति आभा प्रकट किया।

UPTET news

Photography