Important Posts

Advertisement

प्रोन्नति के बाद 10 शिक्षक बनेंगे प्रधानाध्यापक

जमशेदपुर। संवाददाता हाईस्कूलों में कार्यरत 10 शिक्षक प्रोन्नति पाकर प्रधानाध्यापक बनेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने प्रोन्नति पानेवाले शिक्षकों की सूची माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेज दी है। विभाग से मिली जानकारी अनुसार 11 शिक्षकों की सूची प्रोन्नति के लिए भेजी गई थी।
लेकिन, इसमें से एक शिक्षक कवलदीप राम 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में प्रोन्नति सिर्फ 10 को ही मिलेगी।

मालूम हो कि जिले के हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को लंबे समय से प्रोन्नति नहीं मिली है, जिसकी वे लगातार मांग कर रहे थे। हालांकि अब जिन 10 शिक्षकों का नाम प्रोन्नति के लिए भेजा गया है। वे जिले में सबसे वरीय के साथ उच्च योग्यताधारी भी हैं।

उच्च योग्यताधारी के साथ 10 साल सेवा का अनुभव जरूरी : माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की नियमावली के तहत हाईस्कूलों के वही शिक्षक प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति पाएंगे जो उच्च योग्यताधारी हो। साथ ही 10 साल का अनुभव प्राप्त हो।

इनका भेजा गया नाम

रणविजय सिंह : राजस्थान विद्यामंदिर उवि साकची

भूपेंद्र मिश्रा : आदिवासी उवि सीतारामडेरा

राम प्रसाद यादव : हरिजन उवि भालूबासा

मो निजामुद्दीन : हरिजन उवि भालूबासा

प्रदीप कुमार प्रधान : मिथिला उवि सोनारी

ज्योत्सना निशरानी मानकी : जुगसलाई कन्या उवि

उदयकांत मिश्रा : सवभा पटेल उवि छोटागोविंदपुर

सुरेंद्र प्रसाद : खंडामौदा उवि

परितोष बोस : एनडी रूंगटा बालिका उवि

UPTET news

Photography