Important Posts

Advertisement

शिक्षक नियुक्ति से पहले जिला रोस्टर मे सुधार के बाद ही कोई नियुक्ति हो: राजेन्द्र

रांची | सदानमोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जबतक जिला रोस्टर मे सुधार नहीं हो जाता है तब तक किसी प्रकार का कोई भी नियुक्ति नहीं की जाए।
प्रसाद ने कहा कि राज्य के 7 जिलो में पूर्व सरकार ने सदान वर्ग के पिछड़ी जातियों का आरक्षण जिला रोस्टर मे शून्य कर दिया है। जिसके कारण खूंटी, सिमडेगा, गुमला,चाईबासा, लोहरदगा,लातेहार, दुमका, रांची मे पिछड़ी जातियों को आरक्षण नहीं मिलेगा। सदानों की अन्य मांगो को लेकर मोर्चा झारखंड का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री, राज्यपाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिल चुका है। 

UPTET news

Photography