Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षक डटे हैं हड़ताल पर, डीएसई फैला रहे हैं अफवाह : महासंघ

झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पलामू डीएसई के द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है कि पलामू के सभी पारा शिक्षक अपने विद्यालय वापस गए है।
जबकि जिले के तमाम पारा शिक्षक हड़ताल पर डटे हुए है और तब तक बने रहेंगे, जब तक अपने हक अधिकार को ले नहीं लेते। इस बार का आंदोलन आर पार का होगा। या बर्खास्त होंगे या समायोजन लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार पारा शिक्षकों को डराने के लिए दबाव बना रही है। सरकार की गिदड़ भभकी से पारा शिक्षक डरे नहीं। सभी साथी हड़ताल बनाए रखने में सहयोग करें। 

UPTET news

Photography