Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन कल

संसू, गोड्डा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक की हड़ताल दीपावली पर्व के बाद भी जारी रही। पारा शिक्षक सोमवार को कार्य पर नहीं आए।

पारा शिक्षक संघ ने बताया कि अब दो नवंबर को रांची के जयपाल ¨सह स्टेडियम में शक्ति प्रदर्शन होना है। इसके लिए सभी पारा शिक्षक मंगलवार की शाम रांची रवाना होंगे। संघ के जिला प्रवक्ता मनीष झा ने बताया कि आगामी दो नवंबर को रांची में भाजपा कार्य समिति की बैठक रखी गयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने भी उनकी मांगों को जायज बताया है। उन्होंने अश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को इस बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाह रवैये अपना रही है। भाजपा के मुख्यमंत्री रघुवर दास एक तरफ हैं। जबकि मंत्री व अन्य ने उनकी मांगों को जायज बताया है। उन्होंने पारा शिक्षकों से अपील की कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचें। 

UPTET news

Photography